फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SDM's lawyer filed a lawsuit on

एसडीएम ने वकील पर दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 16 Jun 2016 11:46 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 16 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। एसडीएम तमकुहीराज ने एक अधिवक्ता पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं में तरयासुजान थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी होने पर बार संघ तमकुहीराज ने बैठक कर एसडीएम के कार्यप्रणाली की निंदा की। इससे एसडीएम और वकीलों के बीच चल रहा विवाद और गरमा गया है।
विज्ञापन


तमकुहीराज तहसील के वकील यहां के एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर बीते छह मई से ही न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं। एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच कई बार कहासुनी भी हो चुकी है।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को एसडीएम ने अपने कोर्ट में चल रहे एक मामले में आदेश पारित किया। अधिवक्ता संघ ने एसडीएम पर बिना आपत्तियों को सुने ही आदेश पारित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दिन एसडीएम के कार्यालय में ही अधिवक्ताओं से उनकी कहासुनी हो गई थी। इस मामले को लेकर बुधवार को बार संघ तमकुहीराज का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार राय की अगुवाई में डीएम से मिला और एसडीएम के स्थानांतरण की मांग दोहराई।


दूसरी तरफ एसडीएम ने भी कार्यालय में हुई कहासुनी के इस मामले में एक अधिवक्ता के खिलाफ  तरयासुजान थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। बृहस्पतिवार की अधिवक्ताओं को इसकी जानकारी हुई तो बार संघ की बैठक बुलाकर मामले की चर्चा  की गई।



इस बैठक में अधिवक्ताओं ने एसडीएम की कार्य प्रणाली पर असंतोष जताते हुए उनके कार्यों की निंदा की। एसओ तरयासुजान निर्भय नारायण सिंह का कहना कि एसडीएम की तहरीर पर आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed