फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rs 1.45 lakh snatched from elderly

बुजुर्ग से 1.45 लाख रुपये छीने

Fri, 17 Jun 2016 11:13 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 17 Jun 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.45 lakh snatched from elderly
कम रेट पर ईंट दिलाने का झांसा देकर साथ ले गए तीन लोगों ने उससे 1.45 लाख रुपया छीनने का तहरीर रामकोला पुलिस को देते पटखौली निवासी मिश्री। - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। थानाक्षेत्र के पिपरा खुर्द टोला पटखौली निवासी एक बुजुर्ग को कम रेट पर ईंट दिलाने का झांसा देकर साथ ले गए तीन लोगों ने उससे 1.45 लाख रुपया छीन लिया। बाद में आरोपियों ने गांव के बाहर लाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन



गांव के लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर रामकोला पुलिस के हवाले कर दिया। पटखौली निवासी मिश्री ने मकान बनवाने के लिए पैसा जुटा रखा था। बृहस्पतिवार को उसे सस्ते दर पर ईंट दिलवाने का झांसा देकर तीन लोग चार पहिया वाहन में बैठाकर लक्ष्मीगंज बाजार ले गए
विज्ञापन



मिश्री के अनुसार वहां उसे कोल्डड्रिंक पिलाया गया जिसके बाद वह बेसुध हो गया। जेब में रखा 1.45 लाख रुपया छीनने के बाद तीनों लोग उसे शाम को गांव के पास लाकर छोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव के लोगों ने देखा तो घेरकर उनमें से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे घरवाले बेसुध मिश्री को इलाज के   लिए लेकर रामकोला सीएचसी पहुंचे। तबियत ठीक पर शुक्रवार को मिश्री ने रामकोला थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में रामकोला थाने के  एसआई नरेंद्र सिंह ने कहा तहरीर मिल गई है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed