फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Religious tensions building site

धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर तनाव

Wed, 01 Jun 2016 11:08 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 01 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Religious tensions building site
रामबर चरगहां गांव में एक धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर शुरू हुई तनातनी के बाद गांव के लोगों से बातचीत करते कसया एसओ। - फोटो : अमर उजाला
कसया। रामबर चरगहां गांव में धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर मंगलवार से शुरू हुई तनातनी बुधवार को और बढ़ गई। गांव में हिंदू युवा वाहिनी के लोग भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसओ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


उसके बाद वहां तीन अन्य थानों की पुलिस और एक प्लाटून पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। तकरीबन चार घंटे तक पुलिस की मौजूदगी में दोनों वर्गों के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। पुलिस दोनों पक्षों को शनिवार के दिन पुन: थाने बुलाई है। कसया थानाक्षेत्र के रामबर चरगहां गांव में पुराना धार्मिक स्थल है। कहा जा रहा है कि एक वर्ग के लोग धर्मस्थल के चबूतरे के ऊपर से छत बनवाना चाहते हैं।
विज्ञापन


निर्माण जैसे ही शुरू हुआ, दूसरे वर्ग के लोगों ने इस पर एतराज जताना शुरू कर दिया। वे चाहते हैं कि धर्मस्थल यथावत ही रखा जाए। मंगलवार को ही पुलिस दोनों वर्ग के लोगों को थाने पर बुलाई थी, लेकिन दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े रहे। जब पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी तो एक पक्ष ने इस बारे में विचार करने के लिए समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दोनों ओर के लोगों को घर भेज दिया और बुधवार को पुन: थाने बुलाई। बुधवार को एक वर्ग के लोग तो थाने पहुंच गए, लेकिन दूसरे वर्ग के लोग नहीं गए। तब तक इस मामले की सूचना मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी के गोरखपुर बस्ती मंडल के संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह अपने कार्यकर्ताआें के साथ गांव में पहुंच गए। तब स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। एसओ मयफोर्स गांव में पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।


उसके बाद कसया, कुबेरस्थान, रामकोला और हाटा सहित तीन थानों की पुलिस और एक प्लाटून पीएसी पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों वर्गों के लोगों में करीब चार घंटे तक वार्ता चली, लेकिन कोई सार्थक हल नहीं निकला।


दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े थे। इस संबंध में कसया के एसओ विनय कुमार पाठक ने कहा कि गांव में हुए विवाद के निराकरण के लिए शनिवार को दोनों वर्ग के लोगों को थाने में बुलाया गया है, जबकि सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी का कहना था कि मामला सुलझने से पहले किसी तरह का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इसकी हिदायत गांव के लोगों को दे दी गई है। उन्हाेंने कहा कि इस विवाद का हल आपसी बातचीत से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed