रास्ते के विवाद में 16 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के लछिया खास टोले में रास्ते की विवादित जमीन पर मिट्टी भरने के लिए बृहस्पतिवार को माहौल गरम हो गया। बातचीत के लिए दोनों पक्ष थाने पहुंचे और वहीं नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कुल 16 लोगों का चालान कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर गांव के तमाम लोग थाने पहुंच गए। एसओ ने शुक्रवार को पुलिस भेजकर विवाद का हल कराने की बात कहकर शांत कराया।
लछिया खास गांव का एक सार्वजनिक रास्ता नियाज अहमद के दरवाजे से होकर जाता है। गांव के लोगों के अनुसार करीब पांच दशक पुराने इस रास्ते से 70 परिवारों के लोग आते-जाते हैं। आरोप है कि नियाज के घर वालों ने इस रास्ते पर मिट्टी गिराकर छोड़ दिया है। इसकी वजह से आने-जाने में परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। वहां दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस कर्मियों ने सभी को बैठा लिया। इसके बाद एक पक्ष से करार आलम, नौशाद, नसरुल होदा, अजहरुद्दीन, बब्लू अंसारी, बिकाऊ, समसुद्दीन, समीउल्लाह, मुर्तुजा, जकीउल्लाह, एतेयाक, इसराफिल तथा दूसरे पक्ष से रब्बे आलम, अरमान, इरशाद व तमरेज को शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।