Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The girl was murdered by strangulation; samples were collected to check for possible sexual assault.

Hardoi News: गला दबाकर की गई थी बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनवाई

Mon, 16 Nov 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The girl was murdered by strangulation; samples were collected to check for possible sexual assault.
फॉलोअप
विज्ञापन

-------------
- खुलासे के लिए एसपी ने गठित कीं सात टीमें- कड़ी सुरक्षा के बीच बच्ची का हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लापता बच्ची का शव मिलने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। स्लाइड भी बनवाई गई है। खास बात यह है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के खुलासे को सात टीमें बनाई गई हैं। बीते शुक्रवार को खेलते समय संदिग्ध हालात में लापता हुई चार साल की बच्ची का शव रविवार दोपहर गांव से 700 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित बाग की झाड़ियों में पड़ा मिला था। हत्या कर शव फेके जाने की बात सामने आई थी। घटना का पता चलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने मृतका के परिजनों से भी बातचीत की थी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी नमूने जुटाए थे। एसपी ने वीडियोग्राफी के बीच पैनल से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे। सोमवार को दो चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। स्लाइड बनवाई गई है। इसकी रिपोर्ट आते ही कुछ और चीजें भी स्पष्ट हो जाएंगी। उधर दूसरी ओर मृतका का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह, सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव समेत कई थानों की पुलिस भी गांव में मौजूद रही। एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की सात टीमें लगाई गई हैं। कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed