Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elderly widow beaten up during land measurement

Lakhimpur Kheri News: जमीन की पैमाइश के दौरान वृद्ध विधवा से मारपीट

Mon, 16 Nov 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 16 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Elderly widow beaten up during land measurement
मझगईं। ग्राम मोतीपुरवा मजरा छेदुई पतिया में पारिवारिक जमीन की पैमाइश के दौरान वृद्ध विधवा से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पोतों और बहू पर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम मोतीपुरवा निवासी मायादेवी पत्नी स्व. संकटा प्रसाद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पन्नी की झोंपड़ी डालकर जीवनयापन कर रही हैं। उनके भरण-पोषण के लिए पूर्व में गांव के पंचों और गणमान्य लोगों ने घरवाही की पुश्तैनी जमीन में उनका हिस्सा तय किया था, जिस पर उनका कब्जा है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, वह गांव के राजाराम और भुवनेश्वर की मौजूदगी में लहसुन की बुवाई के लिए अपने हिस्से की जमीन की पैमाइश करा रही थीं। इसी दौरान उनके पोते संदीप और प्रदीप अपनी मां के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने धक्का-मुक्की करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शिवम कुमार ने बताया कि मामला पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed