फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   people made jam on pregnent woman death

प्रसूता की मौत पर लगाया जाम

Wed, 15 Mar 2017 11:08 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 15 Mar 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
people made jam on pregnent woman death
अपराध्‍ा - फोटो : santosh verma
दुदही।                        
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को प्रसव के लिए दुदही के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला और गर्भस्थ शिशु की देर रात मौत हो गई। मामला बिगड़ते देखकर अस्पताल से जुड़ा एक व्यक्ति महिला को अपनी गाड़ी से लेकर गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचा और वहां छोड़कर फरार हो गया। बुधवार को घरवालों ने दुदही स्थित अस्पताल के सामने जमकर हंगामा किया। कुछ देर के लिए सड़क भी जाम रही। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया। मृत महिला के पति की तहरीर पर इस मामले में चार लोगों के विरुद्घ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।            
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव ग़ौरी श्रीराम के माधोपुर टोला निवासी जयराम कुशवाहा की 20 वर्षीय पत्नी गुड़िया गर्भवती थी। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर जयराम पत्नी को लेकर गांव की एएनएम के पास गया। एएनएम ने चार घंटे बाद उसे सीएचसी भेजने की बजाय दुदही के एक प्राइवेट अस्पताल में भेज दिया। परिवारीजनों के अनुसार इस प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारियों ने ऑपरेशन के लिए कहा और 14,000 रुपये की मांग की। घरवालों ने चार हजार रुपये जमा कर दिया। बाद में ऑपरेशन की बजाय सामान्य प्रसव के लिए प्रयास की बात कही गई। रात में इस गर्भवती महिला और उसके पेट में पल रहे शिशु की मौत हो गई। इसका आभास होते ही अस्पताल कर्मी धीरे-धीरे वहां से गायब हो गए। क़रीब एक घंटा बाद अस्पताल से संबंधित एक व्यक्ति पहुंचा और महिला की हालत गंभीर बताते हुए उसे अपनी गाड़ी से लेकर गोरखपुर के लिए चला गया। घरवालों के अनुसार गोरखपुर के एक अस्पताल में पहुंचने के बाद उसने गुड़िया को गाड़ी से उतारकर फर्श पर लिटा दिया और बहाना बनाकर गायब हो गया। गुड़िया को जब उस अस्पताल के डॉक्टर के पास ले जाया गया तो उसने मृत घोषित कर दिया। वहां से शव लेकर लौटे परिवारीजन बुधवार की सुबह 10 बजे गांव के अन्य लोगों के साथ इस अस्पताल पर पहुंचे। लोगों ने ब्लॉक मुख्यालय से बाजार जाने वाली सड़क को जाम कर दिया और एएनएम और इस प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। क़रीब तीन घंटे तक चला यह जाम एसओ विशुनपुरा शिवमनोहर यादव के आश्वासन पर समाप्त हुआ। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुदही सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एके पांडेय मौके पर पहुंचे और अस्पताल को सील कराते हुए आरोपी एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।       
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ शिवमनोहर यादव का कहना है कि मृतका के पति जयराम कुशवाहा की तहरीर पर आरोपी एएनएम और उसके पति तथा प्राइवेट अस्पताल के दो डॉक्टरों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकिसाधिकारी डॉ एके पांडेय ने बताया कि इस प्राइवेट अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं था। इसे सील करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। एएनएम के ख़िलाफ़ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वालों अस्पतालों के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed