फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Opposition in Delhi's election in Maghi Mathi

माघी मठिया में डेलीगेट्स के चुनाव में मारपीट

Mon, 29 Jan 2018 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Mon, 29 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
Opposition in Delhi's election in Maghi Mathi
किसान सेवा सहकारी समिति माघी मठिया रोवारी में प्रबंध समिति सदस्यों के चुनाव में जुटे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। जिले भर में संचालित किसान सेवा सहकारी समितियों के डेलीगेट्स का चुनाव सोमवार को अधिकांश केंद्रों पर संपन्न हुआ। वहीं माघी मठिया के किसान सेवा सहकारी समिति पर चुनाव के दौरान मारपीट हो गई, जिसमें पांच लोगों को चोट आई। इसकी सूचना मिलने पर रामकोला थाने के एसओ और यूपी 100 की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का संभाला। अन्य समितियों पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।
विज्ञापन

पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार रोंवारी गांव में स्थित विशुनपुरा ब्लॉक की किसान सेवा सहकारी समिति माघी मठिया के कुल नौ सदस्यों में पांच निर्विरोध चुन लिए गए। रोवारी (प्रथम), सेखुई छपरा, भुईसोहरा और मोतीपुर गांवों के चार सदस्यों के लिए मतदान हुआ। बताया जा रहा है कि रोवारी (प्रथम) के मतदाता सुक्खल पुत्र मूरत का नाम मतदाता सूची में मुखलाल पुत्र मूरत प्रकाशित हो गया था। एक पक्ष ने सुक्खल के मतदान पर आपत्ति जताई, जबकि दूसरा पक्ष इसे सामान्य भूल बताते हुए मतदान के समर्थन में था। आपसी कहासुनी में बात बढ़ने लगी और थोड़ी देर में मारपीट शुरू हो गई। विवाद की स्थिति देखकर निर्वाचन अधिकारी और विशुनपुरा के ग्राम विकास अधिकारी उदय प्रकाश यादव व सहायक के रूप में आए योगेंद्र कुशवाहा ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। हंगामे के बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें विनोद राय, शैलेंद्र राय, वरुण कुमार राय, अरुण राय और अंकुर राय घायल हो गए। मतदान कार्यक्रम में शांति कायम रखने के लिए तैनात जवान राकेश कुमार सिंह और होमगार्ड यदुनाथ यादव ने स्थिति संभाली। नहीं तो कई अन्य लोग घायल हुए होते। इस संबंध में रामकोला थाने के एसओ अनिल कुमार का कहना था कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं सौंपी है। विवाद मामूली था। यदि कोई तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार साधन सहकारी समिति महुअवा देवरिया (पटहेरवा) पर डेलीगेट के चुनाव में 53 मत पाकर ब्रजेश कुमार सिंह विजयी घोषित किए गए। साधन सहकारी समिति लिमिटेड महुअवा देवरिया में कुल नौ सदस्यों के पद हैं, जिसमें 8 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। महुअवा में दो उम्मीदवार ब्रजेश कुमार सिंह व रामसेवक कुशवाहा दावेदार थे। सुबह आठ बजे से हुए मतदान में कुल 117 मतों में से 77 मत पड़े, जिसमें 53 मत ब्रजेश कुमार सिंह विजयी घोषित किए गए। 3 मत अवैध हो गए। इस दौरान समिति के सदस्य मनोज सिंह व आरओ वीरेंद्र चतुर्वेदी मौजूद रहे। आरओ ने बताया कि कल अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया विकास खंड में सोमवार को सहकारी समितियों के संचालक मंडल के सदस्यों का चुनाव मतदान के जरिए हुआ। इसमें अलग अलग समितियों से सदस्य निर्वाचित हुए। एडीओ सहकारिता गोपालधर दुबे के अनुसार सुबह 9 बजे से मतदान एवं 3 बजे शाम के बाद मतगणना हुई। किसान सेवा सहकारी समिति रायपुर में सदस्यों के लिए हुए मतदान में रायपुर फुलवरिया से पत्थल यादव, चंदन बरवा से प्रभावती देवी, सिरसिया से संतोष, मड़ारबिंदलिया से रविंद्र निर्वाचित हुए। किसान सेवा सहकारी समिति नेबुआ रायगंज में नेबुआ गांव से चिंतामणि देवी, देव गांव से गिरिजेश मल्ल, लक्ष्मीपुर से सिंगासन, किसान सेवा सहकारी समिति खैरटिया शीतलापुर में सिंगहा से अभय त्रिपाठी, सौरहां से मुमताज, टेढ़ी से कृष्णावती देवी, राजमन छपरा से फूलबदन, खैरटिया से बेचू, किसान सेवा सहकारी समिति बगलहा में बगलहा से स्नेहलता, परसिया से गायत्री देवी सहित नौरंगिया समिति में रामपुर से पानमती देवी निर्वाचित हुई हैं। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार किसान सेवा सहकारी समिति तमकुही के संचालक मंडल का चुनाव भारी गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ।
चुनाव में गौरी इब्राहिम से लीलावती देवी एवं गौरी नरोत्तम से दिलीप राय सदस्य निर्वाचित किए गए। मंगलवार को इन निर्वाचित सदस्यों की तरफ से सभापति एवं अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। किसान सेवा सहकारी समिति तमकुही का संचालन तमकुही न्याय पंचायत के 10 ग्राम सभाओं से चुने गए सदस्यों की तरफ से किया जाता है। इसमें तमकुही, भटवलिया, विशुनपुरा, कोइंदी गोसाईपट्टी, कोइंदी बुजुर्ग, चखनी खास, चखनी दुखी मिश्र एवं गोसाईपट्टी से सदस्य पद के प्रत्याशी निर्विरोध घोषित हो चुके हैं, लेकिन गौरी इब्राहिम एवं गौरी नरोत्तम के लिए निर्विरोध सहमति नहीं बन पाने से सोमवार को चुनाव सम्पन्न हुआ।
गौरी इब्राहिम से लीलावती देवी को 18 एवं रूबी को 13 मत प्राप्त हुए, जिसमें लीलावती 05 वोट से विजयी घोषित हुईं। गौरी नरोत्तम में कुल 312 मत पड़े, जिसमें दिलीप राय को 165 मत, प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव को 135 मत व 12 मत अवैध पाए गए। इस प्रकार दिलीप राय 30 मत से विजयी घोषित किए गए। इस दौरान बच्चन यादव, राकेश यादव, रविंद्र सिंह, शहीद अंसारी, अवधेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद, रिंटू राय, विद्या मिश्र, उमेश यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
नेबुआ रायगंज प्रतिनिधि के अनुसार नौरंगिया समिति के अंतर्गत आने वाले गांव में एक को छोड़कर सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे। सिर्फ रामपुर कला में चुनाव हुआ, पना देवी 50 वोट पाकर विजयी घोषित की गईं। लक्ष्मीपुर में सिंघासन 21 मत पाकर विजेता बने।

पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार साधन सेवा सहकारी समिति खैरटिया शीतलापुर के संचालक सदस्यों के सोमवार को हुए चुनाव में सिंगहां में अभय त्रिपाठी ने विनय सिंह को 38, सौरहा बुजुर्ग में मुमताज ने छेदी को 14, टेढ़ी में कृष्णावती ने शाकुर नेशा को 14, राजमन छपरा में फूलबदन ने अंशधारी को 27, खैरटिया शीतलापुर में बेचू ने मुस्तकीम को 12 मत से पराजित किया। वहीं मठिया खुर्द से रामनरेश यादव, सौरहा खुर्द से यशोदा यादव, कलवारी पट्टी से दुखरन तथा पकड़ियार बाजार से जहरुन नेशा निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed