फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One killed, three injured in road accidents

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 19 Nov 2017 12:02 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 19 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in road accidents
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे कुबेरस्थान बाजार के नजदीक पडरौना-तुर्कपट्टी मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। एक घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर किया गया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो घायलों का इलाज कुबेरस्थान सीएचसी पर ही हुआ है।
विज्ञापन


महराजगंज जिले के पुरैना थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी 40 वर्षीय संजय दूबे गड़ौरा चीनी मिल में नौकरी करते थे। उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके तुर्कपट्टी आई थीं। बीते तीन-चार दिनों से संजय की तबियत खराब चल रही थी। शनिवार की सुबह अपने मित्र शुभम के साथ बाइक से तुर्कपट्टी जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे कुबेरस्थान बाजार के नजदीक सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में संजय और शुभम गंभीर रूप से घायल हुए। दूसरी बाइक सवार तुर्कपट्टी महुअवा निवासी विकास और बाइक पर बैठी उर्मिला को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद संजय तथा शुभम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से संजय की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। दोपहर बाद मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई। शुभम का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास तथा उर्मिला का इलाज कुबेरस्थान सीएचसी में हुआ। घटना की सूचना पर पहुंचे एसओ कुबेरस्थान अमित कुमार राय ने दोनों बाइक को थाने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed