फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One killed in the assault, two serious

मारपीट में एक की मौत, दो गंभीर

Tue, 26 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो कुशीनगर Updated Tue, 26 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
One killed in the assault, two serious
‌व‌िलाप - फोटो : अमर उजाला
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खड्डा बुजुर्ग गांव में सोमवार की रात पुराने विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां परिवार के मुखिया देवधारी प्रसाद गोंड को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


उनके पुत्र राकेश की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि देवधारी की पत्नी कमलावती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने देवधारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


घायल कमलावती देवी की तरफ से पडरौना कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया है कि गांव के एक व्यक्ति की लड़की का तिलक सोमवार को ढोरही फार्म गांव में गया था।  उसमें उनका बेटा राकेश भी गया था। पुराने विवाद से खार खाए विपक्षियों ने रात में तिलक से वापस आने पर बेटे को अकेला पाकर पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच बचाव करने के लिए उनके पति देवधारी प्रसाद गोंड और वह खुद दौड़ पड़ीं, जिससे चोट लगने के कारण उनके पति सहित सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई।


इलाज शुरू होने से पहले ही उनके पति की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।  उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने अपनी पुत्रवधू के जरिए कोतवाली में तहरीर भेजी, जिसके आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि कुल आठ लोगों के खिलाफ  केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed