फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Oil ended the car thief fled leaving

तेल खत्म हुआ तो गाड़ी छोड़कर भागे चोर

Sun, 27 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sun, 27 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
दुदही। बनरहां गांव में दरवाजे पर खड़ी एक चार पहिया वाहन रविवार की भोर में चोर लेकर चले गए। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के गगलवा पुल के पास पहुंचने पर गाड़ी का डीजल खत्म हो गया तो चोर गाड़ी कोे छोड़ दिए लेकिन उसकी बैट्री निकाल ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और गाड़ी को थाने ले गई।
विज्ञापन

बिहार के सुमेरपुर निवासी अमित सिंह की ससुराल सेवरही थानाक्षेत्र के बनरहा गांव में है। शनिवार को वह चार पहिया गाड़ी से ससुराल आए थे। उसे घर के बाहर खड़ी कर दिए। रविवार की भोर में गाड़ी स्टॉर्ट होने की आवाज सुनकर घर के लोगों की नींद टूट गई। वे जब तक बाहर आते, चोर उस गाड़ी को लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के गगलवा पुल के पास पहुंचने पर डीजल खत्म हो गया तो चोरों ने गाड़ी छोड़ दी लेकिन उसकी बैट्री निकाल ले गए। सड़क पर लावारिस हाल में गाड़ी देखकर लोगों ने विशुनपुरा थाने की पुलिस को सूचना दी। गाड़ी चोरी होने की जानकारी मिलने पर सेवरही थाने की पुलिस को खबर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर में सेवरही थाने की पुलिस और वाहन मालिक पहुंच गए। गाड़ी को लेकर सेवरही पुलिस चली गई। इस संबंध में एसओ विशुनपुरा विनय पाठक का कहन था कि गाड़ी मिली थी। उसे सेवरही पुलिस के हवाले कर दिया गया।

दरवाजे से बाइक की चोरी, कसया। थानाक्षेत्र के गांव बेलवा पलकधारी सिंह के रहने वाले एक व्यक्ति के दरवाजे से चोरों ने बाइक चुरा लिया। बाइक मालिक की ओर से तहरीर दे दी गई है। बेलवा पलकधारी सिंह गांव के रहने वाले दीनदयाल कश्यप के मुताबिक उनकी बाइक शनिवार की रात दरवाजे पर खड़ी की गई थी। रात में 12 बजे उठे तो उनकी बाइक नहीं थी। अगल-बगल देखा लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed