फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of teenager found hanging in under-construction house in Mawana

Meerut News: मवाना में निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Sat, 12 Sep 2026 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Body of teenager found hanging in under-construction house in Mawana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। आकांक्षा-2 कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन फ्लैट में शनिवार को 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखा टांगने वाले हुक से फंदे से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ठेकेदार को अपने साथ ले गई।
मूल रूप से परीक्षितगढ़ निवासी और हाल में मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल में किराए पर रहने वाला फरहान (16) आकांक्षा-2 कॉलोनी में मजदूरी का काम करता था। उसका परिवार करीब छह महीने पहले ही मवाना आया था। फरहान के पिता इंतजार ने बताया कि वह भी उसी जगह मजदूरी करते हैं, लेकिन बीमारी के कारण शनिवार को काम पर नहीं गए थे। फरहान दोपहर के समय अकेले काम पर आया था।
विज्ञापन

ठेकेदार हनीफ के मुताबिक, वह दोपहर में फरहान के लिए खाना लेने गया था। शाम करीब 3:30 बजे जब वह वापस आया, तो उसने फरहान का शव पंखे के हुक से फंदे से लटका देखा। पास में ही एक सीढ़ी रखी हुई थी, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसी पर चढ़कर फंदा लगाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जाने के बाद शव को नीचे उतारा गया। परिजनों के अनुसार, फरहान दो भाई और तीन बहनें हैं। करीब 10 माह पूर्व उसके बड़े भाई का शव भी दिल्ली में संदिग्ध हालात में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता इंतजार ने बताया कि फरहान घर में किसी बात से नाराज होकर काम पर निकला था, लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed