{"_id":"58dd52374f1c1bc30463e363","slug":"naxal-activity-increased-on-bihar-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार बार्डर पर नक्सली गतिविधियां बढ़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार बार्डर पर नक्सली गतिविधियां बढ़ीं
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
नक्सली गतिविधियां बढ़ीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। यूपी सीमा से सटे बिहार प्रांत के वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां बढ़ने से इस इलाके के लोग सहम गए हैं। दो दिन पहले ही एसएसबी ने यहां के जंगल से सेना जैसी वर्दी व बूट समेत कई सामान बरामद किए हैं। इसके बाद से इलाके में सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ा दी गई है।
नेेपाल बार्डर से नजदीक इस इलाके में नक्सलियों की आवाजाही पहले से ही रही है। मंगलवार की रात बिहार के वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के जंगल में एसएसबी की 21वीं वाहिनी के रमपुरवा पोस्ट के जवानों ने घने जंगल में गुप्त सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया तो उनको सेना जैसी वर्दी, बूट, हथियार साफ करने के सामान मिले। कुछ दिन पहले ही बिहार एसटीएफ ने जंगल से सटे गनौली गांव से रामभरोसा कुशवाहा नाम के एक व्यक्ति को नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां बढ़ने से इलाके के लोग सहम गए हैं। बता दें कि यह इलाका नेपाल देश की सीमा से नजदीक होने व दुर्गम होने के कारण नक्सलियों के लिए सुरक्षित गढ़ माना जाता है। कुशीनगर जनपद भी नक्सली निशाने पर रहा है। कुछ वर्ष पहले खड्डा थाना क्षेत्र के महदेवा गांव के स्कूल में लाल सलाम नाम के नक्सली संगठन ने सरकारी कर्मचारियों को मारने का धमकी भरा पोस्टर लगा दिया था। जटहा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को भी बगहा पुलिस ने हार्ड कोर नक्सली के साथ गिरफ्तार किया था। जंगल में इस तरह का सामान बरामद होना किसी बड़ी वारदात की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। एसएसबी के सेनानायक अनिल शर्मा ने जंगल में सेना जैसी वर्दी व अन्य सामान मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इससे संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इलाके में चौकसी बरती जा रही है।