{"_id":"5b2befeb4f1c1b644d8b7e5f","slug":"murder-to-elegle-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पिपरा खुर्द मे हत्या होने पर पहुंची डाग स्वक्वाड टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव में झोलाछाप तमैया घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस संदेह के आधार पर एक महिला समेत तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तमैया घोष उर्फ छट्ठू (25) पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। वे पिपरा खुर्द गांव में रामरक्षा गुप्ता के मकान में किराए पर कमरा लेकर दवाखाना चलाते थे। वृहस्पतिवार सुबह दवा लेने के लिए उनके पास पहुंचा तो कमरे में तमैया का की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। ग्रामीण के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर रामकोला एसओ और एसपी नार्थ डॉग स्क्वायड और फारेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के रानाघाट निवासी तमैया ‘बंगाली डॉक्टर’ के नाम से मशहूर थे। आसपास के गांवों से लोग इलाज के लिए उनके पास पहुंचते थे। वे दवाखाना में ही रहते थे। एसओ रामकोला अनिल कुमार ने बताया कि शव के पीठ पर गोली लगने का जख्म मिला है। बिस्तर के पास ही 32 बोर के कारतूस का खोखा मिला। तमैया का मोबाइल भी तकिया के नीचे पड़ा था। एसओ ने कहा कि शव को देखकर लगता है कि हत्या बुधवार की रात हुई है। बताया जा रहा है कि दवाखाना से लेकर बाहर तक कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। छानबीन के दौरान खोजी कुत्ता गांव के चार घरों तक पहुंचा। इसके बाद शक के आधार पर एक महिला समेत तीन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी नार्थ गौरव वंशवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर छानबीन में सहूलियत होगी। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।