फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Motor bike rider dies in accident

हादसे में बाइक सवार की मौत

Fri, 13 May 2016 11:22 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 13 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। शुक्रवार की दोपहर में रामकोला-कप्तानगंज मार्ग स्थित चंदरपुर पौधशाला के सामने ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार अधेड़ की पहचान महराजगंज जिले के पकड़ियार विशुनपुर गांव निवासी प्रमोद सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। बाइक सवार प्रमोद सिंह किसी काम से रामकोला की तरफ आ रहे थे। कहा जा रहा है कि चंदरपुर पौधशाला के पास बाइक चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस दौरान बाइक में ट्रक से टक्कर लग गई। गाड़ियों की गति तेज होने के चलते बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। दुर्घटना होता देख आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बाइक के कागजात के आधार पर पहचान की और घरवालों को सूचना भेजी गई। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसओ अनिल सिंह ने कहा ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed