{"_id":"570006714f1c1b4377f00342","slug":"mason-dropped-during-construction-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण के दौरान राजगीर गिरा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माण के दौरान राजगीर गिरा, मौत
कुशीनगर
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
राजगीर की मौत पर रोते परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
फाजिलनगर। कस्बे में स्थित एक मकान के दूसरी मंजिल के निर्माण के दौरान बैलेंस बिगड़ने पर एक राजगीर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोग आननफानन में घायल को सीएचसी फाजिलनगर ले गए।
जहां डॉक्टरों ने राजगीर को मृत घोषित कर दिया। पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव मतलुक छापर निवासी 45 वर्षीय शाबिर सैफिल राजगीर का काम करते थे। शनिवार को वह फाजिलनगर धनौजी रोड स्थित एक भवन के दूसरी मंजिल के लिए दीवार की जुड़ाई कर रहे थे।
इस बीच करीब तीन बजे ईंट उठाते समय बैलेंस बिगड़ जाने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग आननफानन में घायल को सीएचसी फाजिलनगर ले गए। जहां डॉक्टरों ने शाबिर को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पटहेरवा जितेन्द्र यादव का कहना है कि शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है।