फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   married women murdered

विवाहिता की हत्या, शव गायब

Fri, 02 Sep 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ कुशीनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ कुशीनगर Updated Fri, 02 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
married women murdered
murder - फोटो : amar ujala
मथौली बाजार। अहिरौली थाना क्षेत्र के सोनिया गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर दिया गया। एक कमरे में रखे कपड़ों में भी आग लगा दी गई। शुक्रवार दोपहर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाया तो वहां से जले हुए कपड़े मिले। पुलिस ने इस मामले में पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के चमुखा गांव की रहने वाली साधना उर्फ रिंकी (24) की शादी चार वर्ष पूर्व अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव सोनिया निवासी अजय कन्नौजिया से हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद पति विदेश कमाने चला गया। तीन महीने पहले ही घर लौटा था। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह अजय का घर बंद था और वहां से दुर्गंध व धुआं निकल रहा था। शक होने पर गांव के लोगों ने 100 नंबर पर फोन करके मामले की जानकारी दी। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान खुलवाकर उसकी जांच पड़ताल कराई। पुलिस ने एक कमरे में मिले जले हुए कपड़ों को भी अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मृत महिला की बहन असमावती की तहरीर पर पति, ननद, सास व जेठानी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed