{"_id":"5a550b1e4f1c1bc20a8b7808","slug":"many-stolen-piracy-including-computer-from-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से कम्प्यूटर समेत कई सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से कम्प्यूटर समेत कई सामान चोरी
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
कम्प्यूूटर चाेरी।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। कुश्ाीनगर के सेंट्रल बैंक की खड्डा शाखा में रोशनदान के रास्ते घुसे चोरों ने कम्प्यूटर व बायोमेट्रिक मशीन चुरा लिया। बैंक का लॉकर खोलने का भी प्रयास किया गया है। मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की वजह से मंगलवार को बैंक शाखा में कामकाज ठप रहा।
मंगलवार की सुबह बैंक के चपरासी प्रभु कुमार सफाई के लिए मेन गेट खोलकर दाखिल हुए तो पीछे रोशनदान खुला व काउंटर पर रखा कम्प्यूटर गायब था। प्रभु ने तुरंत इसकी जानकारी ब्रांच मैनेजर गजराज शर्मा को दी। वह ब्रांच पहुंचे, तबतक कैशियर शिवकुमार व अन्य कर्मचारी भी आ गए। शाखा प्रबंधक के मुताबिक सोमवार की शाम लगभग आठ बजे तक बैंक के बाहर लगे एटीएम की तकनीकी खराबी ठीक कराई गई थी। इसके बाद सभी लोग अपने घर चले गए। रात में चोरी की घटना हुई है। ब्रांच से दो कम्प्यूटर सेट और दो बॉयोमेट्रिक मशीन चोरी हुई है।
सेंट्रल बैंक की शाखा में चोरी के सवाल पर एसओ खड्डा संजय मिश्रा ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर वे अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्दी ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बैंक शाखा में लगा सीसीटीवी कैमरा दो महीने से खराब है। मंगलवार को चोरी की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को इससे कुछ ठोस जानकारी मिलने की उम्मीद थी। परंतु शाखा प्रबंधक ने बताया कि खराब कैमरे की मरम्मत के लिए दो माह पहले ही अफसरों को पत्र भेजा गया है।