फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lute in Nepal, to help people in khadda

नेपाल में लुटे, खड्डा में लोगों ने मदद की

Sat, 09 Jan 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 09 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। महाराष्ट्र के वासिम जिले की दो महिलाओं समेत चार लोगों को काठमांडू में पशुपतिनाथ का दर्शन करके लौटते वक्त बदमाशों ने लूट लिया। नेपाल में लुटे चारों तीर्थयात्री किसी तरह वीरगंज के रास्ते खड्डा पहुंचे। चारों लोग भूख से बेहाल थे। यहां लोगों ने इन्हें भोजन कराया और आर्थिक मदद करके इन्हें रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के वासिम जिले के रहने वाले धोधूराव अपनी पत्नी काशी और बेटे उत्तम धोधूराव मोरे और बहू गीता के साथ 15 दिन पहले गोरखपुर में बाबा गोरखनाथ का दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन

वहां से ये लोग सोनौली बॉर्डर के रास्ते काठमांडू पहुंचे। वहां भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन किया। इस परिवार के लोग काठमांडू में ही एक धर्मशाला में ठहरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी वहां लुटेरे पहुंच गए और इनके पास मौजूद नकदी, सामान और मोबाइल हैंडसेट लूट लिया। इन लोगों ने बताया कि परेशान हाल में ये लोग मदद के लिए नेपाल पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस के जवानों ने इन्हें वीरगंज आ रहे एक ट्रक में बैठा दिया।

बीच में आंदोलनों के चलते दो दिनों तक ट्रक रास्ते में ही रुका रहा। किसी तरह से ये लोग रक्सौल पहुंचे।
टिकट के लिए रकम नहीं होने पर इन लोगों ने दो दिन स्टेशन पर गुजारा। वहां कुछ लोगों ने इन्हें एक ट्रक पर बैठा दिया।
शनिवार को ये लोग खड्डा क्षेत्र के पनियहवा पहुंचे। वहां से पैदल खड्डा कस्बा में आए। बोलचाल की भाषा मराठी होने के चलते लोगों की उत्सुकता जगी। बातचीत के बाद इन लोगों ने अपनी पीड़ा बताई।
उसके बाद जिलाजीत यादव, सरतेज यादव, पंकज शुक्ला, प्रभात तिवारी, नत्थू शर्मा और मुकेश आदि ने आर्थिक सहयोग करके इन्हें रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed