{"_id":"570e89394f1c1bbe5d4a6b21","slug":"looting-in-the-guise-of-women-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में महिलाओं के वेष में लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुशीनगर में महिलाओं के वेष में लूटपाट
कुशीनगर
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा(ब्यूरो)। हाटा कोतवाली के पटनी गांव में महिलाओं के वेश में घुसे बदमाशों ने घर में अकेली महिला को बांधकर सोने के आभूषण लूट लिए। परिवार के लोगों के पहुंचने पर महिला ने घटना बताई।
पटनी गांव रामगोविंद मणि शिक्षक हैं। बुधवार को वह स्कूल गए थे और परिवार के बाकी सदस्य खेत में गए थे। उनकी पत्नी सरोज मणि घर पर अकेले थीं। उसी समय घर पर साड़ी पहने चार लोग घुस आए।
वहां उनसे कुछ पूछ पातीं तब तक सभी ने पकड़ कर उनका मुंह कपड़े से बांध दिया और फिर चारपाई से हाथ-पैर बांध दिए। बदमाशों ने आलमारी की चाभी मांगी, जब चाभी नहीं दी तो बदमाश उनके हाथ में मौजूद दो सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, कान में पहने आभूषण लूट ले गए।
विज्ञापन
सरोज ने बताया कि साड़ी पहने तीन लोग पुरुष और एक महिला थी। जब परिवार के सदस्य खेत से घर पहुंचे तो महिला को चारपाई से बंधे देखा। मुंह से कपड़ा हटाने पर उन्होंने आपबीती सुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।