फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Livestacks of millions of chest from the house

सूने घर से लाखों के जेवर चोरी

Tue, 10 Apr 2018 11:46 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 10 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Livestacks of millions of chest from the house
पहुंची पुलिस। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
कसया।  थाना क्षेत्र के गांव के साखोपार के पूर्व ग्राम प्रधान के घर में सोमवार की रात भीषण चोरी हुई। घर खाली होने के चलते चोर आसानी से करीब 10 लाख के जेवर व 55 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान लेकर चले गए। घर की निगरानी कर रहे पूर्व प्रधान के दामाद दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। मंगलवार की सुबह नीचे उतरे तो कमरों में बिखरे सामान व खुले बॉक्स आदि देखकर उन्हें इस वारदात की जानकारी हुई।   
विज्ञापन


साखोपार गांव के पूर्व प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दारा सिंह लखनऊ एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए अपने भाई अनिल कुमार सिंह के साथ गए हुए हैं। घर की निगरानी के लिए अनिल कुमार सिंह ने अपने दामाद प्रशांत कुमार सिंह को यहां रखा था। सोमवार की रात में दामाद प्रशांत कुमार सिंह घर के दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। रात में चोरों ने कमरों व बॉक्स आदि का ताला तोड़कर अंदर रखे जेवर, कपड़े व अन्य कीमती सामान चुरा लिए। मंगलवार की सुबह जब दामाद छत से नीचे उतरे तो हालात देखकर वारदात की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दामाद प्रशांत कुमार सिंह ने लगभग 10 लाख रुपये के जेवर और 55 हजार रुपये नगदी चोरी होने की जानकारी दी है।  
विज्ञापन


वारदात की सूचना पर एसपी अशोक कुमार पांडेय ने डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम मौके पर भेजा। खोजी कुत्ता घर के अगल-बगल कुछ दूर जाने के बाद लौट आया। कसया पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में सीओ कसया ओमपाल सिंह ने बताया कि फिंगर प्रिंट के मदद से कुछ इनपुट मिले हैं। गहनता से जांच की कर रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक किलोग्राम का चांदी का लोटा, 500 ग्राम वजन के चांदी का पायजेब, पांच चांदी के पायल, 2 सोने की अंगूठी, तीन कान की बाली, सोने की चेन, सोने की मांग टीका,  पांच चांदी की मछली तथा 55 हजार रुपये नकदी चोरी हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed