{"_id":"57224b7b4f1c1b522ba91f9b","slug":"kushinagar-abducted-the-child-killing-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में बालक को अगवा कर की हत्या, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुशीनगर में बालक को अगवा कर की हत्या, एक गिरफ्तार
कुशीनगर
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
तबारक (फाइल फाोटाे)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार(ब्यूरो)। बुधवार को घर से स्कूल के लिए निकले पांचवीं क्लास में पढ़ने वाले बालक को अगवा करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना के केंद्र में नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव में रहने वाले वाजिद का 12 साल का बेटा तबारक उर्फ पिंटू। घर वालों के मुताबिक आरके कुशवाहा इंटर कॉलेज के प्राइमरी सेक्शन में पांचवीं की पढ़ाई कर रहा पिंटू बुधवार की सुबह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए निकला था। शाम को तय समय पर घर नहीं लौटा तो खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
खोजबीन में कुछ लोगों से सुबह उसे गांव के सैदुल्लाह उर्फ गोलू के साथ देखे जाने की जानकारी मिली। इसके बाद सैदुल्लाह को खोजा तो वह भी घर और तय ठिकानों पर नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद रात करीब नौ बजे सैदुल्लाह गन्ने के खेत में मिला तो तलाश में लगे लोगों ने उससे सही जवाब न मिलने पर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बताते हैं कि चारपाई से बांधकर गांव वालों ने ज्यादा सख्ती की तो उसने बालक को मोबाइल फोन पर फिल्म दिखाने के बहाने स्कूल के रास्ते से ले जाने और फिर लीलाधर छपरा गांव में एक व्यक्ति के पास छोड़ देने की बात कही।
रात में ही भीड़ वहां पहुंची तो उस नाम का कोई व्यक्ति वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे एसआई केपी सिंह गांव ने सैदुल्लाह को हिरासत में लेकर सख्ती की तो हत्या की जानकारी मिली और उसकी निशानदेही पर पिजावां के पास झरही नाले से तबारक का शव बरामद कर लिया गया।
उसे गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है। उसे मिली जानकारी पर एक और को भी हिरासत में लिया गया है। अभी तक अगवा कर हत्या किए जाने के पीछे की मंशा साफ नहीं हो सकी है।