{"_id":"56f827e84f1c1bb54bf152e1","slug":"kinner-s-performed-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में किन्नराें ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में किन्नराें ने प्रदर्शन किया
Kushinagar
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से आहत किन्नराें ने नाराजगी जताते हुए पटहेरवा थाने में प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू जनोबीपट्टी गांव के शिवराजपट्टी टोला में होली के दिन शाम के समय किन्नराें के साथ हुई मारपीट का मामला और आगे बढ़ गया है। पिटाई से आहत किन्नराें ने पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए थाने पर प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। देर शाम इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया।
रहसू जनोबीपट्टी गांव के शिवराजपट्टी टोला की निवासी किन्नर रूबी ने तहरीर के माध्यम से बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे गांव के कुछ लोग गोलबंद होकर आए और वे लोग होली खेलने के बहाने छेड़छाड़ करने लगे। उनकी अभद्रता का विरोध करने पर आरोपी मारने पीटने लगे। आरोप है कि उन लोगों ने किन्नराें के आभूषण भी छीन लिए। मौके पर कुछ लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव किया।
किन्नरों का कहना है कि इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज रूबी, शबनम, मुस्कान, गुड़िया, फू लझारी, जामनी, आशा आदि किन्नर रविवार को पटहेरवा थाने पर पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रदर्शन करने लगे। शाम तक सभी किन्नर थाने पर ही डटे रहे। इसके बाद देर शाम केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
एसओ जितेंद्र यादव ने बताया किन्नर की तहरीर के आधार पर आरोपियों पर छिनैती, छेड़छाड़, मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।