फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kaptanganj taken into custody SO

कप्तानगंज एसओ को अभिरक्षा में लिया

Wed, 10 Feb 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Wed, 10 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
कसया। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी काफी समय से अनुपस्थित चल रहे एसओ कप्तानगंज जैसराज यादव को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में लेकर खड़ा करा दिया गया। करीब चार बजे बेल होने और 20 हजार रुपये की जमानत दाखिल करने पर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा से छोड़ा गया।
विज्ञापन



वादी चंद्रशेखर के अधिवक्ता शेषनाथ द्विवेदी और राजेश तिवारी ने बताया कि करीब चार साल पहले एसीजेएम न्यायालय कसया में वाद दाखिल हुआ था। आशीष चौरसिया की कोर्ट में दाखिल परिवाद चंद्रशेखर शुक्ल बनाम जैसराज और राजेश बनाम जैसराज के मामले में एसओ को कोर्ट ने हाजिर होने के लिए कहा था, लेकिन उपस्थित नहीं होने पर एसओ जैसराज के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी काफी समय तक उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने सख्ती बरतते हुए एसओ के खिलाफ 82 और 83 की  कार्रवाई की। कोर्ट के सख्त रुख को देखते हुए बुधवार को जैसराज कोर्ट में हाजिर हुए तो वह वर्दी में थे। कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया। वर्दी सहित कोर्ट में पेश होने पर वकीलों ने विरोध जताया तो न्यायालय ने एसओ को स्टार, बेल्ट और कैप उतारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ करीब चार घंटे तक कोर्ट की कस्टडी में रहे। करीब चार बजे 20 हजार की जमानत दाखिल करने के बाद हिरासत से छोड़ा गया। प्रकरण न्यायालय में अब भी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed