{"_id":"57bc90a74f1c1b8e63d509ed","slug":"in-insult-of-tiranga-4-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र ध्वज के अपमान मामले में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राष्ट्र ध्वज के अपमान मामले में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
kushinagar
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
पैंथर्स पार्टी ने तिरंगा रैली का दिल्ली स्थित लाल किले से आगाज कर दिया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय बलकुड़िया के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में मंगलवार को चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना बीते स्वतंत्रता दिवस के दोपहर बाद की बताई जा रही है।
विशुनपुरा ब्लॉक अंतर्गत बलकुड़िया गांव के प्राथमिक विद्यालय में 15 अगस्त को ध्वजारोहण के उपरांत सभी तीन अध्यापक और विद्यार्थी अपने घर चले गए। कहा जा रहा है कि दोपहर बाद लगभग दो बजे गांव के कुछ शरारती युवक विद्यालय परिसर में पहुंचे और ध्वजदंड उखाड़ने के बाद तिरंगे की जगह हरे रंग का झंडा फहराने की बात कहने लगे। इतना ही नहीं एक युवक ने दस दिन के अंदर गांव को छोटा पाकिस्तान बनाने का दावा भी कर डाला। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के समय मौजूद युवकों ने खामोशी अख्तियार किए रखा किंतु यह मामला धीरे-धीरे चर्चा में आने लगा। सोमवार को इससे संबंधित एक वीडियो क्लिप भी होने की बात कही जाने लगी। मामले की मौखिक जानकारी नेबुआ नौरंगिया एसओ तक पहुंची। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बलकुड़िया के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर चार युवकों के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने संबंधी प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में बलकुड़िया गांव के चार युवकों अजहर, खुर्शीद आलम, इम्तियाज और रमेश पासवान के विरुद्ध राष्ट्र धवज के अपमान का मुकदमा दर्ज करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसओ शैलेष सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपेंद्र यादव की तहरीर के आधार पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान के मामले में केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।