{"_id":"579cea3e4f1c1ba61521ecfb","slug":"in-demanding-money-case-on-unknown","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी में अज्ञात पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी में अज्ञात पर केस
kushinagar
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार। सोनवल गांव के एक परिवार को चिट्ठी भेजकर रंगदारी के रूप में एक लाख रुपये मांगे जाने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पूछताछ के बाद देर रात पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव के निवासी कलाम शरीफ और उनके बड़े बेटे रफीक विदेश में रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन सात बजे उनके गांव के ही एक व्यक्ति ने चिट्ठी लाकर उनके घरवालों को दी। चिट्ठी पढ़ने के बाद घरवाले परेशान हो गए। चिट्ठी भेजने वाले ने खुद को जंगल पार्टी का सदस्य बताते हुए एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसने चेतावनी दी थी कि यदि पुलिस या किसी अन्य को जानकारी दी तो उनके छोटे बेटे को गोली मार दी जाएगी। इसके अलावा उनके घर को बम से उड़ा दिया जाएगा। यह भी कहा गया था कि एक अगस्त की शाम सात बजे तक एक लाख रुपये ठोरी बंधे पर पहुंचा दें।
इस पत्र को पढ़ने के बाद कलाम शरीफ के घरवाले किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हो गए। किसी तरह हिम्मत जुटाकर शुक्रवार की शाम जटहां बाजार पुलिस से मिले और तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने गांव में जाकर जांच शुरू कर दी। थाने के एसआई जितेंद्र राय ने शुक्रवार की शाम को कलाम के घर जाकर जानकारी ली और शक के दायरे में आने वाले लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने चिट्ठी पहुंचाने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ की। उसके बाद शुक्रवार की देर रात ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। यह क्षेत्र पहले जंगल डकैतों से प्रभावित रहा है। मुठभेड़ में ज्यादातर डकैत या तो मार दिए गए अथवा आत्मसमर्पण कर दिए। अन्य डकैतों ने क्षेत्र छोड़ दिया। प्रभारी एसओ जितेंद्र राय का कहना था कि अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।