{"_id":"57d598fd4f1c1b114231720e","slug":"in-accident-child-died-4-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत, चार गंभीर
kushinagar
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथौली बाजार। एक ही बाइक पर सवार होकर झाड़-फूंक कराने जा रहे पांच लोग रविवार की सुबह ट्रक की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में तीन वर्ष के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ट्रक को लेकर थाने चली गई, जबकि घायलों को हाटा सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां घायलों का इलाज चल रहा है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरवा हरपुर गांव के पकड़ी टोला निवासी संदीप (25) अपनी पत्नी रितु (23), पुत्र अनुज (तीन), बहन विभा (28) और भांजा अर्जुन (दो) के साथ झांगा बाजार गए थे। बताया जा रहा है कि संदीप सऊदी अरब से हाल ही में लौटे थे। रविवार को वह अपने पुत्र अनुज का झाड़-फूंक कराकर लौट रहे थे। संदीप की पत्नी रितु ने अनुज को और उनकी बहन विभा ने अर्जुन को गोद में लिया था। सुबह तकरीबन सात बजे हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर बेलवा प्राथमिक विद्यालय के सामने हाटा की तरफ से आ रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक असंतुलित हो गई, जिससे बाइक समेत सभी लोग ट्रक की चपेट में आ गए। यह भी कहा जा रहा है कि संदीप ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में घायल सभी को हाटा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने तीन वर्ष के अनुज को मृत घोषित कर दिया, जबकि संदीप, रितु, विभा और अर्जुन की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हाटा कोतवाली की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया और कोतवाली लेकर चली आई।
सर्पदंश से बच्चे की मौत
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार निवासी सुरेंद्र के दो वर्षीय पुत्र अमन को रविवार की सुबह किसी सर्प ने डंस लिया। परिवार के लोग उसे लेकर मथौली बाजार सीएचसी पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिवार के लोग बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।