{"_id":"57852a844f1c1bbe3813d640","slug":"in-acciden-child-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की टक्कर से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो की टक्कर से मासूम की मौत
kushinagar
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
अपराध्
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहा बाजार। पडरौना-जटहा मार्ग पर पिपरासी गांव के सामने मंगलवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे सड़क पार करते समय टेंपो की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। नाराज लोगों ने टेंपो चालक को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। परिवार के लोगों ने मासूम का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में समझौता होने पर शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया।
जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पडऱी पिपरपाति गांव के पिपरासी टोला निवासी सत्यनारायण सैनी की पांच वर्षीय पुत्री सन्नू मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सड़क पार कर रही थी। इसी बीच जटहा की तरफ से तेज गति से आ रहे टेंपो ने सन्नू को टक्कर मार दी। लोगों का कहना था कि मासूम टेंपो में फंसकर कुछ दूरी तक गई और मौके पर उसकी मौत हो गई। इस घटना से नाराज लोगों ने टेंपो चालक को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और पडरौना-जटहा मार्ग पर गांव के सामने मासूम के शव को रख कर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर करीब दो घंटे बाद मौके पर एसओ राणा राजेश सिंह पहुंचे। एसओ ने लोगों को समझाने-बुझाने के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। जाम समाप्त होने के बाद परिवार के लोगों ने मासूम का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मासूम के पिता सत्यनारायण की तरफ से थाने में टेंपो चालक के विरुद्ध तहरीर भी दी गई है। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष के बीच समझौता होने पर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। इस संबंध में एसओ राणा राजेश सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर दी गई थी। थाने में दोनों पक्षों ने पुलिस की मौजूदगी में समझौता कर लिया। इसके बाद पंचनामा बनाकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।