फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   His father's murder in custody

कत्ल के आरोप में पिता हिरासत में

Wed, 13 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Wed, 13 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
सेवरही/दुदही। तिवारीपट्टी में मंगलवार की रात मायके आई एक महिला के छह माह के बेटे की मौत हो गई। बच्चे के कत्ल का आरोप उसके पिता पर लगा है।
विज्ञापन


आरोप है कि मायके से ससुराल जाने को लेकर बीवी से विवाद के बाद पिता ने अपने बेटे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तिवारी पट्टी गांव के रहने वाले मुहम्मदीन की बेटी आसमां की शादी दो साल पहले विशुनपुरा थाने के शाहपुर उचकापट्टी गांव के रहने वाले वशीर के साथ हुई थी।

शादी के कुछ महीनों बाद दोनों के संबंधों में खटास आनी शुरू हो गई। इसी बीच एक बेटा पैदा हुआ। इधर कुछ दिनों से दोनों के बीच मतभेद बढ़ गई।

उसके बाद से आसमां अपने मायके आ कर रहने लगी। आरोप है कि पति वशीर आसमां को बुलाने के लिए ससुराल पहुंच गया। वह पत्नी को अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था। दोनों में मंगलवार को दिन से ही नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन

आसमां का कहना है कि उनके पति के ऊपर हैवानियत इस कदर सवार हो गई कि उसने उनके जिगर के टुकड़े को छीनकर उसका गला दबा दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने आरोपी को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जबकि आरोपी पति कुछ बताने से इंकार कर रहा था। हालांकि कुछ लोग इस मामले में सुलह कराने की कोशिश में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवरही के एसओ भीम यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed