{"_id":"56e996564f1c1bfb678b4811","slug":"four-shoplifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों से सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दुकानों से सामान चोरी
कुशीनगर
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
गांव औनपुरा में लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के दुदही बाजार में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात चोर रेलवे रोड स्थित चार दुकानों का ताला तोड़कर नकदी सहित कीमती सामान चुरा ले गए।
पांच दिन पहले भी चोरों ने छह दुकानों का ताला तोड़ने का प्रयास किया था। मंगलवार की रात चोर दुदही रेलवे रोड पर स्थित सुरेंद्र गुप्ता के दुकान का ताला तोड़ तोड़कर एक हजार नकद और 12 चांदी के सिक्के चुरा ले गए।
इनके अलावा शंभू कुशवाहा के दुकान का ताला तोड़कर 5500 रुपये, मुन्ना की दुकान से 200 रुपये और नसीब की गुमटी का ताला तोड़कर 300 रुपये नकद चुरा ले गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा देख दंग रह गए।
विज्ञापन
चार दिन पहले भी चांदनी चौक स्थित श्रीराम गुप्ता, मोहन, शशिचंद सहित पांच लोगों के दुकानों का ताला तोड़ने का प्रयास किया था। इसके बाद भी थाने की पुलिस की ओर से हौसला बुलंद चोरों को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाए।
जबकि एक माह पहले गांधी चौक निवासी बलिराम के घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 15 हजार नकद चुरा ले गए थे। थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक का कहना है चोरी की घटनाओं की तहरीर मिली है। चोरी के मामलों की जांच की जा रही है।