{"_id":"5766e13d4f1c1bdd5a11bbe9","slug":"five-scorched-by-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में हाईवोल्टेज करंट, पांच झुलसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरों में हाईवोल्टेज करंट, पांच झुलसे
Kushinagar
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकरौली विकास खंड के गांव अवरवा में रविवार सुबह करीब 10 बजे घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट उतर गया। जिससे गांव के अधिकांश घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए। इस दौरान कनेक्शन काटने के चक्कर में पांच लोग झुलस गए।
अवरवा गांव के लोग रोज की तरह से अपने काम में व्यस्त थे। सुबह करीब 10 बजे जब बिजली सप्लाई आई तो घरों में पटाखेनुमा आवाजें आने लगीं। लोगों भीतर देखा तो ये आवाजें विद्युत उपकरणों से आ रही हैं और उनसे धुआं निकल रहा है। इसी बीच कुछ लोगों ने सप्लाई काटने के लिए स्वीच को छुआ तो वे करंट की चपेट में आने से झुलस गए।
बाद में पता चला कि ट्रांसफार्मर के पास एलटी लाइन के तार से हाईटेंशन तार सट गया था। जिससे घरों में हाई वोल्टेज का करंट पहुंच गया था। संयोग अच्छा रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि घरों में लगे बिजली से चलने वाले अधिकांश उपकरण जल गए। वहीं झुलसे कमलावती, ज्ञांती, ज्योती, नीरज, नीलम का इलाज सुकरौली स्वास्थ्य केंद्र पर करने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में बिजली विभाग के जेई महेंद्र कुमार ने बताया ट्रांसफार्मर के पास लगा एक वायर हाईटेंशन तार में सट गया था। जिससे घटना हुई है। लाइनमैन को भेज कर यह गड़बड़ी दूर कराई जा रही है।