{"_id":"5a26e1d04f1c1b74698c0029","slug":"evacuated-sealing-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने सीलिंग की भूमि से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासन ने सीलिंग की भूमि से हटाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
नरकटिया बुजुर्ग गांव में सीलिंग की जमीन से अतिक्रमण हटवाते एसडीएम कसया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
कसया। क्षेत्र के नरकटिया बुजुर्ग गांव में सीलिंग की भूमि से प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। मंगलवार को प्रशासन ने स्वत: संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की। इस दौरान अतिक्रमण के आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को पुलिस पकड़कर थाने ले आई।
मंगलवार को दिन के करीब 11.30 बजे तहसील दिवस में मामलों की सुनवाई कर रहे एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल और तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा अचानक उठ गए और पुलिस फोर्स के साथ नरकिटया बुजुर्ग गांव पहुंचे। वहां सीलिंग की करीब 0.797 हेक्टेयर भूमि पर कई लोगों की तरफ से प्लास्टिक डालकर अवैध कब्जा किया गया था।
राजस्व व पुलिस टीम ने अवैध कब्जा हटवाना शुरू कर दिया। गांव के पूर्व प्रधान प्रयाग सागर, कैलाश प्रसाद, प्रेम सागर व बबलू कुमार को अवैध कब्जा के आरोप में पुलिस पकड़कर थाने ले आई। इस दौरान लेखपाल अरविंद पति त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह सहित अन्य राजस्व कर्मी व पुलिस फोर्स मौजूद रही।