{"_id":"59038d024f1c1b621dc0c775","slug":"elderly-woman-dies-due-to-falling-policemen-accused-of-pushing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की गिरने से मौत, पुलिसकर्मियों पर धक्का देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला की गिरने से मौत, पुलिसकर्मियों पर धक्का देने का आरोप
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन की मौत
- फोटो : SELF
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। दो मुसहर परिवारों के बीच चल रहे जमीन संबंधी विवाद में शुक्रवार को सुलह समझौता कराने गए पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में एक महिला की गिरने से मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने एक पक्ष की बुजुर्ग महिला को डांटने के बाद धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस गिर कर मरी महिला को जिंदा बताकर दवा कराने के बहाने गांव से लेकर आई और थाने से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कराने एवं पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिलाया।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव गुरवलिया मठिया निवासी तेतरी, पत्नी इसरी व फुलझरी, पत्नी सूबेदार के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। तेतरी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे दो सिपाही इस मामले का निपटारा कराने गांव पहुंचे। आरोप है कि इन पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों से बातचीत के दौरान ही 55 वर्षीय फुलझरी देवी को डांटते हुए धक्का दे दिया। महिला जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।गांव के लोगों के अनुसार महिला के जमीन पर गिरते ही दोनों पुलिस कर्मी वहां से खिसक लिए। लोगों के अनुसार पुलिसकर्मियों के धक्का देने से महिला की मौत होने की सूचना पर तुर्कपट्टी एसओ वहां पहुंचे और महिला को जिंदा बताकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर चल दिए, परंतु शव लेकर वे अस्पताल के बजाय थाने पहुंच गए और वहीं से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से गांव के लोगों में गहरी नाराजगी है। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर कुछ पुलिस कर्मियों की गांव में ड्यूटी लगाई गई है।
क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा भी गांव पहुंचे और पीड़ित पक्ष तथा अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली। विधायक ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने व पीड़ित पक्ष को मदद दिलाने का आश्वासन दिया इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव का कहना है कि दो पक्षों में जमीन संबंधी विवाद की सूचना पर पुलिसकर्मी वहां गए थे। मामले से संबंधित पूछताछ के दौरान ही महिला जमीन पर गिर पड़ी। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हुई। घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी। अगर पुलिस कर्मी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।