फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly death in accident.

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

Wed, 15 Nov 2017 12:03 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 15 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Elderly death in accident.
file foto - फोटो : अमर उजाला
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव के सामने फोरलेन पर किसी वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग अभी इलाज के लिए फाजिलनगर लेकर जाने की तैयारी में थे, तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे की वजह से आधे घंटे तक फोरलेन के हिस्से पर आवागमन रुका रहा। तुर्कपट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी 60 वर्षीय मदीना मंगलवार की शाम करीब चार बजे साइकिल से फाजिलनगर जा रहे थे। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब ग्राम सभा के सामने फोरलेन पर बने क्रासिंग को पार करते समय किसी वाहन की चपेट आ गए। गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना तुर्कपट्टी पुलिस को दी। सड़क पर शव पड़ा होने व तमाशाबीनों की वजह से इस लेन पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस के पहुंचने में देरी पर कुछ लोग सड़क जाम करने लगे। तब तक पटहेरवा थाने के एसएसआई राकेश सिंह व फाजिलनगर चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज आरके तिवारी, एसओ कसया गजेंद्र राय, एसओ तरयासुजान सत्येंद्र कुंवर, नीरज शाही आदि पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed