फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Diara in increased fear of dacoits

दियारा क्षेत्र में डकैतों का खौफ बढ़ा

Thu, 14 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Thu, 14 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। यूपी-बिहार सीमा के गंडक के दियारा में डकैतों की चहलकदमी से खौफ बढ़ता देखसक्रिय हुई बिहार की पुलिस ले छापामारी तेज कर दी है। अब डकैतों की तलाश की कमान बगहा के डीएसपी को दी गई है। बिहार पुलिस की सख्ती के बाद बदमाशों के यूपी क्षेत्र में दाखिल होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन



बगहा डीएसपी रामचंद्र राजगुरु की अगुवाई में यूपी सीमा से सटे बिहार के पिपरासी, धनहा, बगहा, नौरगिया, लौकरिया थाना क्षेत्रों में बुधवार और बृहस्पतिवार को इन थानों की फोर्स और नदी पुलिस के जवानों के साथ दियारा में सघन छापामारी की गई।
विज्ञापन


इसके बाद भी जनता में खौफ कम नहीं हुआ। बुधवार की शाम बदमाशों के आने की सूचना पर बगहा के वाल्मीकिनगर मुख्य सड़क के आस-पास लोग सहम गए थे।

इस बीच यूपी के खड्डा और सोहगीबरवा इलाके से सटे जंगल के आसपास 12 की संख्या में हथियारों से लैस बदमाशों के देखे जाने की चर्चा जोरों पर है।
इन्हें चरवाहों और खेतों में काम करने वाले लोगों ने देखा। अब तक पुलिस इस गैंग की पहचान नहीं कर पाई है। पहले भी बिहार में पुलिस की सख्ती के बाद बदमाश यूपी इलाके में चले आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में पुलिस के सक्रिय होने पर फिर बिहार सीमा में चले जाते थे। जब दोनों तरफ सक्रियता बढ़ती थी तो नेपाल में शरण ले लेते थे।

बगहा के डीएसपी रामचंद्र राजगुरु का कहना है कि दियारा क्षेत्र में बदमाशों की हलचल पर छापामारी की जा रही है, ताकि लोग भयमुक्त हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed