फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deer hunters shot, killed

शिकारियों ने हिरन को गोली मारी, मौत

Sat, 30 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 30 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
छितौनी (कुशीनगर)। प्रदेश की सीमा से सटे वाल्मीकि ब्याघ्र परियोजना के मंगुरहा वन क्षेत्र में शुक्रवार की शाम शिकारियों ने एक मादा हिरन को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वह हिरन चीतल प्रजाति का था।
विज्ञापन


वनरक्षकों ने छापा मारकर दो शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। हिरन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मंगुरहा वन क्षेत्र में भवानीपुर जंगल के नोबल नामक स्थान के पास शुक्रवार की शाम शिकारियों ने हिरन को गोली मार दी।


घायलावस्था में भाग रहे हिरन को शिकारियों ने दौड़ा लिया। उधर गोली चलने की आवाज पर वन रक्षक सतर्क हो गए और उस तरफ दौड़े। वन रक्षकों की ओर से की गई छापामारी के दौरान दो शिकारी दबोचे गए। पूछताछ में शिकारियों ने बताया कि उनके साथ पांच अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों व्यक्ति इमरान अंसारी और सरोज मुखिया क्रमश: सहोदरा कांटा और परसा डीह (बिहार) के निवासी हैं।  इस संबंध में डीएफओ आलोक कुमार का कहना था कि पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ हो रही है। जल्द ही अन्य शिकारियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed