फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death of the teenager drowing in river

नदी में किशोरी की डूबने से मौत

Fri, 30 Mar 2018 11:29 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 30 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
death of the teenager drowing in river
crime shimla
खड्डा। पनियहवा पुल के पास गंडक नदी में स्नान कर रही दो किशोरी शुक्रवार को नदी की तेज धार में बहने लगीं। यह देख एक किशोरी के पिता ने भी नदी में छलांग लगा दी लेकिन वह भी डूबने लगे। शोर सुनकर एक साहसी दुकानदार ने नदी में छलांग लगाकर एक किशोरी और उसके पिता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन इस बीच एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के थाना मैना टांड के सुखलाही गांव निवासी राजेश शाह और मुकेश शाह के परिजन मदनपुर देवी स्थान पर पूजा पाठ करने आए थे। पूजा से पहले गंडक नदी में स्नान के लिए पनियहवा पुल के पास पहुंचे। कुछ लोग स्नान करके बाहर निकल गए, लेकिन राजेश शाह की पुत्री चांदनी उर्फ ब्यूटी (14) व मुकेश की पुत्री प्रिया (13) नदी की तेज धार में बहने लगीं। यह देख मुकेश बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव के चलते वह भी बहने लगे। घाट पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर बगल में चाय की दुकान चलाने वाला छविलाल नदी में कूदकर डूब रहे मुकेश और उसकी पुत्री प्रिया को बचा लिया, लेकिन चांदनी डूब गई। हादसे की सूचना मिलने पर खड्डा पुलिस मौके पर पहुंची। छविलाल ने काफी प्रयास के बाद चांदनी के शव को नदी से बाहर निकाला। घरवालों ने इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की बात कही। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं डूब रहे पिता-पुत्री को बचाने वाले दुकानदार छविलाल को खड्डा थाने के एसआई राजेश ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed