फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of a child from being hit by tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत

Wed, 11 May 2016 11:33 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 11 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Death of a child from being hit by tractor
गड़हिया-नौगांवा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली के चपेट में आने से सात वर्षीय एक बालक की मौत पर रोते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
कोटवा बाजार (ब्यूरो)। बुधवार को नौगांवा-गड़हिया मार्ग पर नौगांवा मदरसे से पढ़कर घर लौट रहे सात वर्षीय एक बालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के  नौगांवा डीह टोला निवासी फारूख का सात वर्षीय बेटा माहताब गांव के ही मदरसे से पढ़कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन



गड़हिया-नौगांवा मार्ग पर दिन के लगभग साढ़े ग्यारह बजे मिट्टी गिराकर तेजी से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। वह मदरसा में पहली कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी। एसओ शैलेश सिंह का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। उधर, दुर्घटना के बाद बच्चे के पिता फारूख और मां शकीना सहित परिवार के सभी लोगाें का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी उन्हें ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed