फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   deadbody hanged on tree found

पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 28 Jan 2017 12:28 AM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
deadbody hanged on tree found
hanged - फोटो : फाइल फोटो
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दंरगौली के वेरियहवा के सरेह में बृहस्पतिवार को चारा काटने गई महिलाओं ने पेड़ से लटक रहे इसी गांव के 40 वर्षीय व्यक्ति का 
विज्ञापन

शव देखकर शोर मचाया। ग्रामप्रधान की सुचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 
मृतक के पुत्र ने हत्या का आशंका जताई है। 
इस टोला निवासी 40 वर्षीय रमाशंकर मुसहर बुधवार की रात 10 बजे घर से तीन बच्चों के सो जाने के बाद निकला था। रात करीब 12 बजे एक महिला ने रमाशंकर पर घर में घूसने के आरोप लगा कर हल्ला किया। गांव वाले वहां पहुंचे लेकिन रमाशंकर नहीं मिला। कुछ देर बाद वह एक पेड़ के पास पकड़ा गया, इसको लेकर कहासुनी भी हुई। इस घटना के बाद रमाशंकर रात में घर नहीं लौटा। 
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे जब गांव की कुछ महिलाएं चारा काटने खेत की ओर गईं तो शीशम के पेड़ में रमाशंकर मुसहर की शव फंदे से लटक रहा था। शोर सुनकर ग्राम प्रधान फूलबदन सहित अन्य लोग भी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे एसओ हनुमानगंज सत्येंद्र बहादुर सिंह ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ सत्येन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि रमाशंकर के बड़े पुत्र ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed