फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cricket match in the case on 12 people

क्रिकेट मैच मामले में 12 लोगों पर केस

Sat, 07 May 2016 11:44 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 07 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cricket match in the case on 12 people
गांव में तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुआं बाजार में शुक्रवार को क्रिकेट मैच को लेकर दो गांवों के बच्चों के बीच जमकर हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर 12 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। उधर, मारपीट में घायल होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती चार लोगों में से तीन युवकों को शुक्रवार को रात में ही गोरखपुर रेफर कर दिया गया। शनिवार को दिन में अस्पताल में भर्ती एक युवक का हाल लेने के बाद शाम को डीएम शंभू कुमार और एसपी दीपक कुमार भट्ट ने घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन


तनाव को देखते हुए मौके पर शनिवार को भी पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात रही।  सिधुआं बाजार में वहां के कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, तभी मोहनपट्टी गांव के भी लड़के पहुंच गए। दोनों तरफ के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर मार-पीट हो गई। इसकी सूचना मिलने पर दोनों पक्षों की तरफ से अभिभावक और गांव के लोग भी सिधुआं बाजार में पहुंच गए, जहां उनके बीच ईंट-पत्थर भी चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में चार लोगों को चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में से तीन युवकों को रात में डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया था।


मारपीट के मामले में पडरौना कोतवाली में एक पक्ष की तहरीर पर 12 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस कप्तान दीपक कुमार भट्ट ने बताया कि आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मौके पर पीएसी और पुलिस तैनात है। ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed