फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cm called mininster radheshyam sing in abusung matter

गाली देने में राधेश्याम सिंह को सीएम ने तलब किया  

Sun, 31 Jul 2016 11:23 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 31 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
cm called mininster radheshyam sing in abusung matter
राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह - फोटो : amar ujala
लखनऊ-कुशीनगर। कुशीनगर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश पटेल से गाली-गलौज करने वाले चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तलब किया है। वहीं जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश राणा राज्यमंत्री की शिकायत करने के लिए सोमवार को लखनऊ पहुंच रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष राणा ने बताया कि मंत्री की गाली-गलौज से जुड़ा ऑडियो पार्टी के प्रदेश सचिव व एमएलसी एसआरएस यादव को पहले ही भेजा दिया है। मंत्री की बदजुबानी से पार्टी की छवि को काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री को इस मामले की जानकारी देने के लिए समय की मांग की है। वह इसके लिए सोमवार को लखनऊ आ रहे हैं। राणा ने बताया कि  उन्हें जानकारी मिली है कि अपर मुख्य अधिकारी ने प्रकरण की जानकारी कुशीनगर के जिलाधिकारी, एसपी व डीआईजी को मेल के जरिए दी है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर राणा के पिता एवं रामकोला के सपा विधायक पूर्णमासी देहाती ने बताया कि उन्होंने सपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी को टेलीफोन पर जानकारी दी है कि राज्यमंत्री ने किस तरह अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष व उनका नाम लेकर गाली-गलौज की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराने के लिए कहा। संबंधित पदाधिकारी ने उनसे कहा कि है एक दो दिन में लखनऊ आकर मुख्यमंत्री के सामने पूरी बात रखें। देहाती ने बताया कि  वह मंगलवार को लखनऊ आएंगे। इसके बाद समय लेकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed