{"_id":"580f9bf24f1c1b3924bc322a","slug":"clash-on-hospital-due-to-woman-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा
kushinagar
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार में संचालित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई महिला की हालत बिगड़ जाने के कारण मौत हो गई। महिला के परिवार के लोग अस्पताल की लापरवाही के कारण मौत होने की बात कह रहे थे। इन्होंने देर शाम अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। महिला के घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कौवासार गांव के निवासी मदन गुप्ता की 23 वर्षीया पत्नी चंदी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग शुक्रवार को गांव के जच्चा-बच्चा केंद्र पर ले गए थे। बताया जाता है कि कुछ बिचौलियों ने महिला को कोटवा बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म तो हो गया, लेकिन महिला की हालत बिगड़ती गई। सोमवार को अस्पताल के लोगों ने महिला को गोरखपुर ले जाने के लिए कह दिया। बताया जाता है कि परिवार के लोग उसे लेकर गोरखपुर जा रहे थे कि शाम पांच बजे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
चंदी देवी के घरवाले शव लेकर पुन: अस्पताल पहुंचे और शव रखकर वहां हंगामा करने लगे। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह का कहना था कि इसकी जांच कराई जा रही है। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।