{"_id":"57f92d154f1c1b0d2f26f590","slug":"checking-at-border-by-ssb","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने बॉर्डर पर चेकिंग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी ने बॉर्डर पर चेकिंग की
kushinagar
Updated Sat, 08 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
गढ़ीगोठ क्षेत्र में पैट्रोलिंग करते एसएसबी और पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। किसी भी संभावित घुसपैठ को रोकने के लिए एसएसबी के जवान खोजी कुत्तों की मदद से छानबीन कर रहे हैं। कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे के जरिए हर गतिविधि को रिकॉर्ड किया जा रहा है। नवरात्र में मदनपुर देवी स्थान पर लगने वाली भीड़ को देखते हुए बिहार पुलिस ने अस्थाई चौकी खोली है तथा वाच टावर से भी निगरानी की तैयारी है।
भारत-नेपाल सीमा पर वाल्मीकिनगर के आसपास खुली सीमा है। गंडक नदी के किनारे कई ऐसे रास्ते हैं, जिससे होकर सीधे छितौनी-बगहा रेल पुल तक पहुंचा जा सकता है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों को देखते हुए इस इलाके में भी एसएसबी के जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
एसएसबी जवान हर आने-जाने वालों की गहन छानबीन कर रहे हैं। इसके अलावा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में वन कर्मी लागातार गश्त कर रहे हैं। इसके अलावा जगह-जगह बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरों व डॉग स्क्वॉयड से भी चौकसी रखी जा रही है। नवरात्र व दशहरा के अवसर पर मदनपुर देवी स्थान पर लगने वाले मेला और संभावित भीड़ को देखते हुए बगहा पुलिस ने नौरंगिया पुलिस की अस्थाई चौकी भी यहां स्थापित की है। वाच टावर बनाकर निगरानी की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
नेपाल बार्डर पर तैनात एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट रविकांत चौधरी ने बताया कि नेपाल के रास्ते राष्ट्र विरोधी तत्वों के भारत में घुसने की आशंका में अलर्ट रखा गया है। आने-जाने वाले रास्तों पर नजर रखी जा रही है।