फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Charged with rape at knife point

चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने का आरोप

Tue, 31 May 2016 11:41 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 31 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Charged with rape at knife point
प्रतीकात्मक तस्वीर
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र की एक महिला ने गांव के एक युवक पर नाबालिग बेटी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। मंगलवार को पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई, लेकिन दिन भर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


शाम को पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच पंचायत हो रही है। तरयासुजान थानाक्षेत्र के एक गांव की एक महिला सोमवार को पति के साथ रिश्तेदारी में गई थी।
विज्ञापन


महिला के अनुसार मंगलवार की सुबह घर आने पर उसकी नाबालिग बेटी ने गांव के ही एक युवक पर चाकू दिखाकर झोपड़ी में बंधक बनाए रखने और दुष्कर्म की बात बताई।

इसके बाद उसने थाने पर जाकर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। तत्काल हरकत में आई पुलिस ने गांव जाकर आरोपी युवक को पकड़ लिया। चर्चा है कि इस मामले को रफा-दफा करने के लिए भी प्रयास हुआ लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम तक आरोपी को पुलिस ने थाने में बैठाए रखा था। इस संबंध में एसओ संजय कुमार राय ने बताया कि बाद में महिला ने ही फोन कर उन्हें बताया कि मामला प्रेम संबंध का है और इनकी शादी के लिए बातचीत हो रही है। इसीलिए अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed