{"_id":"574dd3ef4f1c1b7a2810a23e","slug":"charged-with-rape-at-knife-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने का आरोप
कुशीनगर
Updated Tue, 31 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र की एक महिला ने गांव के एक युवक पर नाबालिग बेटी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। मंगलवार को पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई, लेकिन दिन भर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शाम को पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच पंचायत हो रही है। तरयासुजान थानाक्षेत्र के एक गांव की एक महिला सोमवार को पति के साथ रिश्तेदारी में गई थी।
महिला के अनुसार मंगलवार की सुबह घर आने पर उसकी नाबालिग बेटी ने गांव के ही एक युवक पर चाकू दिखाकर झोपड़ी में बंधक बनाए रखने और दुष्कर्म की बात बताई।
इसके बाद उसने थाने पर जाकर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। तत्काल हरकत में आई पुलिस ने गांव जाकर आरोपी युवक को पकड़ लिया। चर्चा है कि इस मामले को रफा-दफा करने के लिए भी प्रयास हुआ लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
शाम तक आरोपी को पुलिस ने थाने में बैठाए रखा था। इस संबंध में एसओ संजय कुमार राय ने बताया कि बाद में महिला ने ही फोन कर उन्हें बताया कि मामला प्रेम संबंध का है और इनकी शादी के लिए बातचीत हो रही है। इसीलिए अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।