फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cash van robbery plot was hatched by nine robbers

नौ लुटेरों ने रची थी कैश वैन लूट की साजिश

Wed, 03 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Wed, 03 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले की सीमा के करीब बिहार के धनहां इलाके में एसबीआई के 20 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को मंगलवार को गिरफ्तार करने का दावा किया।
विज्ञापन


यह शख्स पडरौना कोतवाली के बेलवा जंगल का रहने वाला है। इसके पास से चार तमंचे, कई कारतूस और दो लाख नौ हजार रुपये बरामद हुए। एसपी के अनुसार इसने इस घटना में शामिल अपने अन्य साथियों के बारे में बताया है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



बुधवार को अपने कार्यालय में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम को पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम के साथ अंबे चौक के पास वाहनों को चेक कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध शख्स खिरकिया बाजार की ओर से बाइक से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के रोकने पर वह फायरिंग करके भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया। यह शख्स बेलवा जंगल गांव का आद्या निषाद है। पूछताछ में उसने नौरंगिया में बोलेरो लूटकांड और बिहार के धनहां इलाके में एसबीआई के 20 लाख रुपये लूटने में शामिल होना बताया।


उसके पास जो बाइक मिली, वह भी चोरी की निकली। इस शख्स की निशानदेही पर पुलिस ने चार तमंचा, 12 कारतूस और नकदी भी बरामद हुई। एसपी ने बताया कि उनसे अपने अन्य साथियों के बारे में भी बताया है, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। एसबीआई का कैश लूटने में नौ बदमाश शामिल थे।


पांच गाड़ी से थे, बाकी चार इधर-उधर थे। एसपी के अनुसार आद्या निषाद ने वर्ष 2014 में पिता की हत्या करके अपने विरोधियों पर कत्ल का आरोप लगाकर फंसा दिया था। बाद में पुलिस की तहकीकात में हकीकत सामने आई तो इसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।



इसके खिलाफ गैंगेस्टर का भी केस दर्ज है। जमानत कराकर यह रिहा हुआ था। एसपी ने कहा कि इन मामलों में भी इसकी जमानत निरस्त कराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस बदमाश को पकड़ने वाली टीम को एसपी की तरफ से पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई।


गौरतलब है कि मंगलवार को ही बगहां एसपी आनंद कुमार सिंह ने भी इस घटना का खुलासा करते हुए इसमें दोनों प्रदेशों के पुलिस की संयुक्त कार्रवाई बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed