फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case under PACSO act on five people

पांच लोगों पर अपहरण और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा 

Thu, 19 Jan 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 19 Jan 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Case under PACSO act on five people
डेमो पिक
विशुनपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने कुछ लोगों पर नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक सहित पांच लोगों के विरुद्घ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन


महिला ने तहरीर में कहा है कि 17 दिसंबर को वह अपनी चाय की दुकान पर थी। तभी कुछ लोग उनकी पुत्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर ले गए। पुलिस ने एक युवक को पकड़ा लेकिन बाद में छोड़ दिया। फिर परिवारीजनों ने ही फाजिलनगर में युवक और लड़की को चार दिन पहले एक कमरे में पकड़ा और युवक को पुलिस को सौंप दिया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक बुधवार को सुबह खेत की ओर गई उनकी पुत्री को आरोपी फिर उठा ले गए। उसके बाद हियुवा नेता राजेश्वर सिंह ने एसपी और सीओ से वार्ता की। उसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक सहित उसके भाई, माता-पिता और मित्र समेत पांच लोगों पर अपहरण और पाक्सो एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। विशुनपुरा थाने के एसओ शिवमनोहर यादव का कहना है कि पांच व्यक्तियों पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से रेप की कोशिश का आरोप

क्षेत्र के एक युवक पर गांव की एक किशोरी से रेप की कोशिश करने का आरोप लगा है। किशोरी के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किशोरी के भाई ने तहरीर में कहा है कि मंगलवार रात 9 बजे उनकी बहन अपनी सहेली के घर से आ रही थी। सुनसान जगह पर गांव का एक युवक किशोरी के साथ रेप का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया। इस संबंध में बांसी चौकी प्रभारी एसआई परमात्मा प्रसाद का कहना है कि मारपीट का मामला है। गलत आरोप लगाया जा रहा है। दोनों पक्षों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed