फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case on cashiar in ghotala

गबन मामले में कैशियर पर मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Sep 2016 10:39 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 26 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। भारतीय स्टेट बैंक की पटखौली शाखा के 39 खाताधारकों के 55 लाख रुपये अवैध तरीके से निकाल लेने के मामले में कैशियर पर गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो गया है। यह मुकदमा बैंक प्रबंधक की तहरीर पर लिखा गया है। करीब महीना भर पुराने इस मामले में कई बार खाताधारक धरना-प्रदर्शन कर चुुके हैं।
विज्ञापन

लोगों को आरोप था कि खाते से गलत तरीके से लाखों रुपये निकालकर फरार होने वाले कैशियर के विरुद्ध बैंक प्रबंधन कार्रवाई नहीं कर रहा है। पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। अखबारों में लगातार खबर छपने के बाद सोमवार को शाखा प्रबंधक मोहन मुरारी गुप्ता ने एसओ चौथीराम  यादव को तहरीर दी। आरोपी कैशियर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाशी के लिए ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। इस संबंध में  एसओ चौथी राम यादव का कहना था कि शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फरार कैशियर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके  घर सिद्धार्थनगर भेजी गई है।  
विज्ञापन

इन ग्राहकों के रकम निकाले
ग्राम सभा देउरवा की अमिरुन निशा के 98 हजार रुपये, मजिबुन नेशा के 45 हजार 600 रुपये,  रीता देबी घिवहीं के तीन लाख तैंतालिस हजार रुपये, समीउद्दीन निवासी सुधियानी के एक लाख रूपये, भड़सर के अनमारूल के एक लाख 98 हजार रुपये, राम आधार प्रसाद साखोपार के एक लाख रुपये, अमीरून नेशा पचार के 46 हजार रुपये, मेवा साहनी  के 20 हजार रुपये समेत कई ग्राहकों के खाते से रुपये निकाले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed