{"_id":"57740eb34f1c1b615679a9e3","slug":"case-on-3-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिपं सदस्य समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या का केस
Kushinagar
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
दरवाजे पर हो रहे खड़ंजा का विरोध करने पर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की बुधवार को इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले के आरोपी जिला पंचायत सदस्य समेत तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गांव सोहनी में मंगलवार को रामपारस सिंह के दरवाजे पर खड़ंजे का कार्य हो रहा था। आरोप है कि ग्राम प्रधान सुनीता सिंह के पति व जिला पंचायत सदस्य बीएन सिंह उर्फ पंचम सिंह रामपारस सिंह के ही ईंट से उन्हीं के दरवाजे पर जबरदस्ती खड़ंजा करवा रहे थे।
रामपारस सिंह ने इसका विरोध किया तो वहां मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में रामपारस सिंह को घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत रामपारस सिंह के पुत्र रामबहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पंचम सिंह, गोली सिंह व रामप्रताप भारती आदि पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कसया के सीओ राघवेन्द्र चतुर्वेदी ने भी मौका मुआयना किया। इस संबंध में एसओ चौथीराम यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर गैरइरादत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।