फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Campaign, firing eight injured in stone pelting

चुनाव प्रचार में फायरिंग, पथराव में आठ जख्मी

Mon, 23 May 2016 11:13 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 23 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Campaign, firing eight injured in stone pelting
मामले में दोनों पक्षाें ने तहरीर दे दी है। - फोटो : अमर उजाला
सेवरही/तरयासुजान। बिहार में मुखिया के लिए होने वाले चुनाव का विवाद सोमवार को जनपद के तरयासुजान थानाक्षेत्र के गड़हिया मोहन गांव तक पहुंच गया। मुखिया पद के दो दावेदारों और उनके समर्थकों में मारपीट के बाद एक पक्ष ने रायफल से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


इससे वहां अफरातफरी मच गई। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे नाराज दूसरे पक्ष के लोगों र्ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे भी चलाए। इससे छह और लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तरयासुजान पीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन



घायलों को गोरखपुर रेफर कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक रायफल सहित कई लग्जरी गाड़ियां, 20 बाइक, हाकी-डंडे और रॉड बरामद किया है। इस मामले में दोनों पक्षाें ने तहरीर दे दी है। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के जोगापट्टी थानाक्षेत्र अंतर्गत बैजुआ ग्राम सभा में 26 तारीख को नौवें चरण का पंचायत चुनाव  होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें गांव की वर्तमान मुखिया कुंती यादव भी उम्मीद्वार हैं। उनके पति नंदलाल यादव और उसी गांव के मुखिया पद के उम्मीद्वार जयनारायण यादव अपने-अपने समर्थकों के साथ सेवरही और तरयासुजान थानाक्षेत्र के गांवों में चुनाव प्रचार कर रहे थे। चूंकि बिहार के बैजुआ और आस-पास के गांवों के तमाम लोग सेवरही ब्लॉक के राजपुर बगहां, मिश्रौली, जगदीशपुर, घघवा जगदीश, जवहीं दयाल, दोमाठ, गड़हिया चिंतामणि, जवहीं नरेंद्र, गड़हिया मोहन और गड़हिया नरेंद्र आदि गांवों में भी घर बनाकर रहते हैं और दोनों प्रदेशों से दोहरी नागरिकता ले रखी है। इसलिए सोमवार को चुनाव प्रचार सेवरही और तरयासुजान थानाक्षेत्रों में भी कर रहे थे।

दोनाें उम्मीदवारों के समर्थक बिना इजाजत के हाथ में हथियार, लाठी-डंडे, रॉड आदि लेकर प्रचार करते हुए जवहीं नरेंद्र और गड़हिया पाठक गांव में अपने काफिले के साथ प्रचार कर रहे थे, जहां दोपहर में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मामला किसी तरह शांत हुआ, लेकिन शाम को तकरीबन पांच बजे तरयासुजान थानाक्षेत्र के गड़हिया मोहन गांव में चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए।

ये लोग काफी संख्या में बाइक और लग्जरी वाहनों के साथ थे। दोनों पक्षों में नोकझोंक होने के बाद हाथापाई शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इसी बीच एक पक्ष के समर्थकों की ओर से रायफल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से रामआशीष यादव और रघुनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। भीड़ में शामिल नाराज लोगों ने नंदलाल और उनके समर्थकों पर पथराव शुरू कर दिया।

इसी के साथ लाठी-डंडे और ईंट से हमलावरों को पीटना शुरू कर दिया। भीड़ की पिटाई से एक पक्ष की ओर से 60 वर्षीय नंदलाल यादव निवासी बैजुआ हाल मुकाम राजपुर बगहां थाना सेवरही, चौकीदार मोहन यादव उम्र 62 वर्ष निवासी राजपुर बगहां, जवहीं नरेंद्र के पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव उम्र 50 वर्ष घायल हो गए।

नरेंद्र की पत्नी सविता देवी बैजुआ से बीडीसी सदस्य हैं। जबकि दूसरे पक्ष से रामआशीष, रघुनाथ, सोहन, मिश्री यादव और अच्छेलाल घायल हुए हैं। ये सभी बिहार के बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तरयासुजान पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तरयासुजान थाना पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।



एसओ तरयासुजान संजय कुमार राय का कहना है कि प्रत्याशियों के पास उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए कोई परमिशन नहीं थी। नदी के रास्ते आकर चुनाव प्रचार कर रहे थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि वाहन सहित बरामद अन्य सभी सामान पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उनका कहना था कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। उनका कहना था कि गोली रामआशीष यादव और रघुनाथ को लगी है, जबकि सोहन का पैर टूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed